रुडकी, अप्रैल 9 -- भगवानपुर। पुलिस ने सड़क पर पटाखे छोड़ने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर दो बुलेट सीज कर दी। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ युवक साइलेंसर में बदलाव कर पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों बाइकों को रोका। जांच में वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर के पाए गए। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि दोनों बाइकों को सीज कर बाइक सवार युवकों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.