वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले बुलेट सवारों के खिलाफ गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन और यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय ने शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान अनाधिकृत रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली दस बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। अधिकारियों ने इन वाहनों से मौके पर ही अवैध साइलेंसर उतरवाए और चेतावनी भी दी। एआरटीओ ने कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली (सीएमवीआर) के नियम 120 का उल्लंघन करने वाले चालकों पर धारा 190 (2) के तहत 10000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। यह भी पढ़ें- मॉडिफाइ साइलेंसर वाली 7 बुलट बाइकों का निलंबित होगा पंजीकरण ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी ह...