औरैया, जून 18 -- कोतवाली अजीतमल का कार्यभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के निर्देशन में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 हजार का चालान किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से लैस बुलेट मोटरसाइकिल को रोक लिया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाया और वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार 27 हजार का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आमजन को भी असुविधा होती है। ऐसे व...