मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने पर होगी बड़ी कार्रवाई : सीओ
मैनपुरी, अप्रैल 29 -- एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों को हवा में उड़ाने वालों का चालान किया व बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को एएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह यातायात पुलिस कर्मी व कोतवाली पुलिस के साथ शहर के क्रिश्चियन तिराहा, ईशन नदी तिराहा, भांवत चौराहा सहित अन्य प्रमुख तिराहे चौराहे पर पहुंची। जहां उन्होंने बिना हेलमेट व तीन सवार बाइक सवारों का रोका और चालान कर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। वहीं उन्होंने बाइकों के साइलेंसर भी चेक किए। सीओ ने कहा कि कोई भी चालक अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर नहीं चलेगा। जिन लोगों ने मॉडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.