झांसी, जून 25 -- झांसी। झांसी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान लगातार जारी है। टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। झांसी शहर में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट को सीज किया गया, जबकि दूसरी बुलेट का चालान कर कुल 35 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी एक थार पर 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा तीन बसों में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अन्...