हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के निर्देशन में मंगलवार को प्रवर्तन टीम ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पीटीओ केएन पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के साइलेंसर की जांच की गई। जांच में मानक से अधिक ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर तीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पीटीओ केएन पांडे ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके। यह भी पढ़ें- मॉडिफाइड साइलेंसर पर पांच वाहनों का चालान यह भी पढ़ें- जांच में मिला मॉडिफाइड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.