जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर। सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चला कर बुलेट चालकों को चेक किया गया। सघन चेकिंग में कुल पांच दोपहिया वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिले, जिनका मौके पर ही चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। सड़कों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- जांच में मिला मॉडिफाइड साइलेंसर, 15 हजार का किया चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.