मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न के खिलाफ हुई चेकिंग
बरेली, मई 30 -- बरेली। परिवहन विभाग की टीमों ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। 38 दोपहिया वाहनों के चालान किये गये। प्रेशर हॉर्न/हूटर के विरुद्ध 48 चालान किये। गंभीर उल्लंघन पाये जाने पर 13 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, विद्यालयों के आसपास एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा के निर्देशन में एआरटीओ वैभव सोती,यात्री-मालकर अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, विनय मिश्रा, रमेश प्रजापति द्वारा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.