अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तस्वीर महल स्थित पेट्रोल पंप पर मॉडिफाइड बाइक सवारों ने पेट्रोल डलवाकर रुपए देने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज कर चौथ मांग ली। वारदात के बाद धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमील निवासी सीमा बेगम ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे मॉडिफाइड बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आ गए। आरोपियों ने पहले बाइक में पेट्रोल डलवा लिया। पंप कर्मी ने रुपए मांगे तो गाली गलौज कर डाली। आरोपियों ने कहा हम बदमाश किस्म के लोग हैं। पंप चलाना है तो चौथ देनी होगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पंप पर लगे सीसीटीवी...