सीतामढ़ी, जून 9 -- सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित किए जाने वाले मॉडल हाईस्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल शुरु हो गई है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल : 66 शिक्षकों को दो दिनों में करना होगा योगदानशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति प्रथम चरण में 21 शिक्षकों का विभिन्न मॉडल हाईस्कूलों में प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में पदस्थापन आदेश जारी कर दी है। बताया गया है कि विभागीय आदेश के अनुसार राज्य सरकार द्वारा चयनित मॉडल विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।चयन प्रक्रिया ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की जांच और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द...