बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत सदर बाजार मताल चौक स्थित मॉडल स्कूल में लगे 32 में से 16 सिलिंग फैन चोरी हो चुके हैं। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया की इस स्कूल में गत छह माह से पुलिस प्रशिक्षण का काम चल रहा था। 10 दिन पहले प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्कूल का चाबी दी गयी थी। दो दिन पहले जब स्कूल खुला, तो 16 पंखे नहीं थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...