पटना, मई 22 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मॉडल स्कूल की स्थापना से सूबे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नया विस्तार मिलेगा। नीतीश कुमार के सात निश्चय तीन के संकल्प के अंतर्गत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के हर प्रखंड में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इन मॉडल स्कूलों में अनुभवी शिक्षक और विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देंगे। इससे मेडिकल, इंजीनियरिंग, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी को भी मजबूत आधार मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...