मधुबनी, अप्रैल 23 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षा भवन में सात निश्चय-03 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु विशेष साक्षात्कार एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। यह पूरी प्रक्रिया डीईओ अक्षय कुमार पांडेय की निगरानी में सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जहां उनके शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक प्रमाणपत्रों की गहन जांच की गई। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से उनके विषय ज्ञान, शिक्षण कौशल, अनुभव एवं नवाचार से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत जांच की की गई। साथ ही ई-कंटेंट निर्माण, आईटी आधारित शिक्षण और टीएलएम के उपयोग से संबंधित दक्षता का भी आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों में 50 साल से अधिक उम्र वाले...