मधेपुरा, जुलाई 20 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। वंशगोपाल पंचायत के चटनमा गांव स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन सीएम सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रेखा पंडित, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बताया गया कि मॉडल स्कूल में बेहतर शिक्षा के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, इंटरनेट सुविधा, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। प्रमुख रेखा पंडित ने कहा कि मॉडल स्कूल का शुभारंभ होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा पाने का अवसर प्राप्त होगस। यह भी पढ़ें- Siwan News निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूल बनेंगे अत्याधुनिक, मिलेगी गुणवत्ता...