मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मड़वन। झखड़ा शेख पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर को मॉडल स्कूल बनाए जाने के बाद स्थानीय छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को मुखिया दिनेश यादव समेत कई जनप्रतिनिधि विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापिका से बात की। ग्रामीणों का कहना है कि मॉडल स्कूल के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नामांकन किया जा रहा है, जबकि इसी परिसर में संचालित मध्य विद्यालय बिशुनपुर के स्थानीय छात्र-छात्राओं को नामांकन से वंचित रखा जा रहा है। उन्हें करीब पांच किलोमीटर दूर अन्य माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्थानीय छात्रों के नामांकन को लेकर उन्हें कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- रघुनाथप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.