मॉडल स्कूल में अध्यापन को लेकर काउंसिलिंग आज
सासाराम, जून 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की मॉडल स्कूल में अध्यापन को लेकर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बुधवार को डीआरडीए सभागार में होगी। जिसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक प्रखंड में चयनित मॉडल विद्यालय में आवश्यकतानुसार उपलब्ध रिक्ति के विरूद्ध प्रथम चरण में चयनित शिक्षकों के बाद रिक्त रह गए पदों पर द्वितीय चरण में केवल माध्यमिक शिक्षकों (वर्ग 09-10) के चयन को लेकर जिला की विद्यालयों में पदस्थापित / कार्यरत शिक्षकों से ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से 08-11 जून 2026 की अवधि में आवेदन की मांग की गई थी। प्राप्त आवेदन के आधार पर शिक्षकों की पात्रता जांच बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई है। डीईओ मदन राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.