मॉडल स्कूल मननपुर के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
लखीसराय, अगस्त 13 -- चानन, निज संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मॉडल हाई स्कूल मननपुर बाजार के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। स्कूल प्रधान हिमांशु कुमार की अगुवाई में फिजिकल टीचर दिनेश् मंडल, पूजा प्रियदर्शी सहित अन्य शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा निकाल कर देश प्रेम की भावना को प्रेरित किया। इस यात्रा का मुख्य उदेश्य आम जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम और शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता की भावना भरना, यात्रा के जरिए बच्चे समाज के लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मानर्पूक राष्ट्रीय घ्वज फहराने के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मॉडल मध्य विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.