जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- बिष्टूपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धतकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। सोमवार को सरयू राय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें छात्र संसद के सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाए। मॉडल स्कूल बन जाने पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा।बैठक में यह भी तय हुआ कि स्कूल के सामने के मैदान को बच्चों के खेलने-कूदने के लायक बनाया जाए। विद्यालय में जो यूआरसी का ऑफिस है, उसके लिए अलग से रास्ता निकाला जाए, ताकि जो जिले भर से संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.