भागलपुर, अप्रैल 18 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंड के मॉडल स्कूलों में नौवीं कक्षा के नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रभावित छात्रों के हित में आवश्यक समाधान और वैकल्पिक व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि जिन पंचायतों में उच्च विद्यालयों को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया है, वहां अतिरिक्त विद्यालय की व्यवस्था की जाए। इससे स्थानीय छात्रों को अपने ही क्षेत्र में नामांकन का बेहतर अवसर मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- जिले के 16 मॉडल स्कूल में नामांकन की अधिसूचना जारी यह ...