गुमला, मार्च 28 -- भरनो। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाईस्कूल में शनिवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा संचालित मॉडल स्कूल में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 48 अभ्यर्थी शामिल हुए,जबकि 61 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 13 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।बीपीओ सूरज लकड़ा ने बताया कि परीक्षा में सफल 40 विद्यार्थियों का चयन मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है।परीक्षा संचालन में बीपीओ के साथ बीआरपी शमीम एजाज, सीआरपी नूर एहसान व प्लस टू हाईस्कूल के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.