मधुबनी, अप्रैल 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में मॉडल स्कूलों में कक्षा नौ के नामांकन को लेकर अब तक स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है। इससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस स्कूल में दाखिला के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इसके बावजूद मॉडल स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से छात्र लगातार विद्यालय पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं और वापस लौट रहे हैं। जहां कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। विद्यालय प्रबंधन भी इस मामले में स्पष्ट जानकारी देने से बच रहा है। स्कूल क एचएम ने बताया कि केवल राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के नामांकन करना है। हर स्कूल में 120 छात्रों का दाखिला होना है। इसी सत्र से पठन पाठन का निर्णय लिया गया है, जबकि अब तक छात्रों के दाखिले को लेकर कोई ...