जहानाबाद, अप्रैल 9 -- रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकसौरा में मॉडल स्कूल के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रतनी पंचायत के मुखिया गिन्नी देवी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों को गरिमा पूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं सरकारी स्कूलों में अभिभावकों का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य सभी प्रखंडों में एक मॉडल स्कूल बनाया गया है। जहां छात्र छात्राओं को निजी विद्यालयों के समकक्ष शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन विद्यालय में नामांकन के लिए एनसीईआरटी द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तीर्ण छात्र छात्रों का नामांकन मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय नोआवां में कराया जाएगा। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.