मॉडल स्कूल के मूलभूत सुविधा के लिए प्रक्रिया तेज
बक्सर, जून 5 -- युवा के लिए ----- पुस्तकालय निर्माण व आरओ लगाने के लिए डीईओ ने जिला परिषद अध्यक्ष को भेजा पत्र बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकार के सात निश्चय-3 उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अतंर्गत जिला के हर प्रखंड में एक-एक मॉडल स्कूल स्थापित किया जा रहा है। इसमें मूलभूत सुविधाओं की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ताकि इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके। इसी क्रम में डीईओ संदीप रंजन ने जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देवी को पत्र भेजा है। जिसमें डीईओ ने मांग किया है कि जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं व विकास मद के माध्यम से मॉडल स्कूलों में पुस्तकालय का निर्माण कराया जाए। इससे ज्ञानवर्धन का मौका मिलेगा। साथ ही हर विद्यालय में आरओ मशीन लगाया जाए। जिससे छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मिले। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.