मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अध्यायवार नोट्स के साथ ही बच्चों को प्रश्न बैंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिले समेत सूबे के मॉडल स्कूलों में 9वीं से 12वीं के बच्चों के लिए यह विशेष सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- बिहार विद्या साथी से मॉडल विद्यालयों के छात्रों को 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई में मदद विद्या साथी कार्यक्रम विद्या साथी कार्यक्रम के तहत विषय विशेषज्ञों की 24 घंटे की उपलब्धता के अलावा बच्चों को ये सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसे लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अधिकारियों के साथ ही संबंधित मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। इसके लिए सभी जिलों में मॉडल स्कूलों में इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने को नामांकित बच्चों की संख्या समेत अन्य रिकार्ड लिये जा रहे हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से फील्ड समन्वयकों की प्रतिनियुक्त...