मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा में वर्ग 9 में नामांकन को लेकर असमंजस
सीवान, अप्रैल 14 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा में 9 वें वर्ग में नामांकन को लेकर छात्रों एवं अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभागीय स्पष्ट दिशा-निर्देश के अभाव में कई छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक दुविधा में हैं कि नामांकन कहां कराएं। विद्यालय के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में स्थापित मॉडल विद्यालयों में वर्ग 9 में नामांकन राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का ही किया जाना है। वहीं, पोषक क्षेत्र के अन्य 8 वें वर्ग के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीकी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया गया है। इसी व्यवस्था के कारण दरौंदा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे आठवीं के छात्र-छात्राओं को अब 9वीं में नामांकन के लिए दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.