मॉडल स्कूलों से गांवों की बदलेगी तस्वीर : मंत्री
दरभंगा, जुलाई 20 -- सुधीर पाठक,हनुमाननगर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय से सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय कोलहंटा पटोरी का ऑनलाईन उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह निबंधन, उत्पाद एवं मद्द निषेध मंत्री मदन सहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार ने मंत्री मदन सहनी, डीईओ विद्यानंद ठाकुर व बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह को पाग-चादर से सम्मानित करते हुए आदर्श विद्यालय की स्थापना कराने के लिए आभार जताया। हालांकि प्रभारी प्राचार्य मो. असगर अली उपस्थित नहीं थे। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मॉडल स्कूल से गांवों की तस्वीर बदलेगी। सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी में है। इसी कड़ी में प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.