मधुबनी, अप्रैल 26 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मॉडल स्कूलों की स्थापना को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल चयनित किया गया है, जहां कुल 840 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में 40 विद्यार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसके लिए दाखिला प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसी क्रम में शिक्षकों के चयन के लिए शिक्षा भवन में साक्षात्कार एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है, ताकि योग्य एवं दक्ष शिक्षकों का चयन सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- फुलपरास के 27, पंडौल के 54 व लखनौर के 29 अभ्यर्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.