दरभंगा, अप्रैल 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। जिले के प्रत्येक प्रखंड में चयनित मॉडल विद्यालय में बच्चों का नामांकन 30 अप्रैल तक लिया जाएगा। मॉडल विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ में नामांकन के लिए एससीईआरटी की ओर से आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राएं ही पात्र होंगे। मॉडल विद्यालय में कक्षा नौ में 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। मॉडल विद्यालय में अधिकतम नामांकन की सीमा विगत शैक्षणिक सत्र में कक्षा नौ में नामांकन के सापेक्ष ही अधिकतम निर्धारित होगी, जिसे इनटेक कैपेसिटी माना जाएगा। यदि अभ्यर्थियों की संख्या 40 से अधिक हो जाती है तो सभी पात्र अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कर मेधा सूची बनाई जाएगी तथा उसी के आधार पर 40 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चयनित मॉडल विद्यालयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.