मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन को मेधा सूची जारी, दावा-आपत्ति का आवेदन शुरु
सीतामढ़ी, मई 26 -- सीतामढ़ी। जिले के चिह्नित मॉडल हाईस्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से मेधा सूची जारी कर दी गई है। कक्षा 9वीं से 10वीं के शिक्षक पद के लिए 128 तथा कक्षा 11वीं से 12वीं के लिए 239 अभ्यर्थियों को मेधा सूची में शामिल किया गया है। अभ्यर्थियों से दावा एवं आपत्ति मांगी गई है।
आपत्ति जमा करने की प्रक्रिया अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक संबंधित साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति जमा कर सकते हैं। दावा-आपत्तियों के निष्पादन के बाद चयनित अभ्यर्थियों का संबंधित मॉडल स्कूलों में पदस्थापन किया जाएगा। जिले के 17 प्रखंडों में चयनित मॉडल स्कूलों में कुल 149 रिक्त पदों पर नियुक्ति व पदस्थापन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर साक्षात्कार आयोजित किया गया था।
साक्षात्कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.