खगडि़या, मई 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के सातों प्रखंडों में चिह्नित मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के आवेदन करने का समय फिर से दिया है। आवेदन करने का समय पहली से आगामी चार जून तक निर्धारित है। सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श स्कूल) में शिक्षकों के चयन के लिए पहले भी आवेदन कराया गया था। पर, अधिकांश सीट रिक्त रह गया था। जिससे आवेदन करने का समय फिर से दिया गया है। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार आवेदन करने का समय चार जून तक निर्धारित है। आवेदनों की जांच पांच से सात जून तक होगा। आवेदन करने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार आगामी आठ से 12 जून तक पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में 11 नये मॉडल स्कूल खोलने की कवायद तेज चयनित शिक्षकों की सूची का प्रकाशन अगले 13 जून को होगा। बताया कि जिले के हर प्रखंडों में एक-एक स्कूल...