बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी 18 प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाया गया है। इसमें रिक्त सीटों पर बहाली के लिए शिक्षकों का चयन किया जाना है। इसके लिए बुधवार से आवेदन करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। साक्षात्कार प्रक्रिया की अध्यक्षता डीडीसी आकाश चौधरी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में डीईओ मनोज कुमार, एसएसए डीपीओ आकाश कुमार, एमडीएम डीपीओ मजहर हुसैन, डायट प्राचार्य आदि हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम दिन बुधवार को छह विद्यालयों में चयन के लिए आवेदन करने वाले 75 शिक्षक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था। बीपी इंटर स्कूल में 44, मॉडल हाई स्कूल सदानंदपुर में 10, उत्क्रमित मॉडल हाई स्कूल ऐजनी छौड़ाही में पांच, आरके जीतलाल मॉडल हाई स्कूल सकरौली में सात, उत्क्रमित मॉडल हाई स्कूल ...