सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। जिले के 17 प्रखंडों के मॉडल स्कूलों में 149 पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे दिन आयोजित साक्षात्कार में कुल 107 अभ्यर्थी शामिल हुए। इंटरव्यू समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में लिया जा रहा है, जबकि अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था परिचर्चा भवन में की गई है। दूसरे दिन सोमवार को साक्षात्कार दो चरणों में हुआ। पहले चरण में सुरसंड, बथनाहा, बाजपट्टी और रीगा प्रखंड के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद दूसरे चरण में रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा, बेलसंड, नानपुर, चोरौत, बोखड़ा, बैरगनिया, मेजरगंज और सुप्पी प्रखंड के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- जिले के मॉडल स्कूलों के लिए प्लस टू शिक्षकों का साक्षात्कार शुरू बताया गया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर दूसर...