मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला अंतर्गत कार्यरत सरकारी शिक्षक चयनित मॉडल स्कूलों में पढ़ाने को आवेदन कर सकते हैं। विषयवार ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए ई शिक्षा कोष पर पोर्टल खोल दिया गया है।डीपीओ माध्यमिक अलका सहाय ने बताया कि इच्छुक शिक्षक अपने ई शिक्षा कोष से लॉगिंन कर आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी इस संबंध में निर्देश दिया गया है। डीपीओ ने कहा कि एक अप्रैल से मॉडल स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बाद में शिक्षकों के लिए भी यह आवासीय होना है। फिलहाल जो शिक्षक इन स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों का चयन करने को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में यह कमेटी रहेगी। 9-12वीं के सभी विषय के शिक्षकों को यह मौका मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.