मॉडल स्कूलों में पढ़ाई-अटेंडेंस जांचेंगे अफसर, सम्राट ने हर स्कूल पर एक अधिकारी लगाने को कहा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 20 -- बिहार में हर सरकारी मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अफसरों को इसे प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर पढ़ाई की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जाए। जिस अफसर के पास जिस मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी होगी, उनका वह नियमित निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को पटना स्थित अपने लोक सेवक आवास में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। सीएम ने सरकारी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बेहतर शैक्षणिक परिणामों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.