सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर समेत सभी प्रखंडों के एक-एक चयनित मॉडल विद्यालयों में नौवीं कक्षा में छात्र-छात्राओं के नामांकर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मॉडल विद्यालयों में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा आयोजित एनएमएमएस में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के नामांकन मेधा अंक के अवरोही क्रम के आधार पर 40 छात्र-छात्राओं का लेना है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूर्व में छात्र-छात्राओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मॉडल स्कूल के प्राचार्यों के अनुसार, ससमय नामांकन आवेदन जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्राओं की दावेदारी समाप्त समझी जायेगी। यह भी पढ़ें- कटिहार: जिले के 16 मॉडल स्कू...