रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 82 मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छठी कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा राज्यभर के 60 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 20 मार्च से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें, इन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (छठी से 12वीं कक्षा) का संचालन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...