मॉडल स्कूलों में नामांकन कम, शिक्षकों की भारी कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई
सिमडेगा, जुलाई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में संचालित सरकारी मॉडल स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिले के पांचों मॉडल स्कूल शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के नामांकन और पढ़ाई पर पड़ रहा है। हालत यह है कि कुरडेग मॉडल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं हुआ है। जिले में सिमडेगा, कोलेबिरा, जलडेगा, बानो और कुरडेग में मॉडल स्कूल संचालित हैं। इनमें अधिकांश स्कूलों का अपना भवन है। लेकिन पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य अधूरा नजर आ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक ही नहीं हैं तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। इसलिए वे दूसरे स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं। सबसे खराब स्थिति कुरडेग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.