मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए मेरिट वाले बच्चों की तलाश की जा रही है। मॉडल स्कूलों के लिए चयनित नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप के 50 फीासदी बच्चों का भी अब तक नामांकन नहीं हो पाया है। मॉडल स्कूलों में एक सेक्शन में केवल मेरिट वाले बच्चों का ही नामांकन कराना है।

छात्रों की सूची और समस्याएं जिले के 16 मॉडल स्कूलों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप के रिजल्ट के आधार पर बच्चों की प्रखंडवार सूची जारी की गई। विभाग की सूची में न स्कूल का नाम है और न ही मोबाइल नंबर दर्ज है। ऐसे में इन बच्चों से हेडमास्टर संपर्क ही नहीं कर पा रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे घर से स्कूल की दूरी के कारण भी नामांकन से कतरा रहे हैं। अभिभावकों का कहना कि अभी आवासीय सुविधा इन स्कूलों में नहीं है, ऐसे में दूर के स्कूल में बच्चों का नामा...