मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में हर प्रखंडों में प्रस्तावित मॉडल स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि रंजन ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया है। इन्होंने मलंगिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय की जांच की। एचएम डॉ. कपिल कुमार ने बताया कि यहां की कमियों को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर ले गये हैं। इसी क्रम में डीईओ, डीपीओ ने भी सभी स्कूलों की जांच की। वे विभिन्न प्रखंडों में चयनित विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्कूलों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए यह देखा कि वे मॉडल स्कूल के मानकों पर कितना खरे उतरते हैं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय, डीपीओ मणि भूषण, डीपीओ शुभम कुसौधन व डीपीओ कुंदन कुमार ने इन स्कूलों का निरीक्षण किया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.