मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक चयन अबतक अधूरा
मधुबनी, मई 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता । जिले के सभी 21 प्रखंडों में चयनित मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन शिक्षकों की अंतिम पदस्थापना नहीं होने से पढ़ाई व्यवस्था अबतक पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है। शिक्षा विभाग ने मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए 20 तारीख की समय सीमा तय की थी, मगर शिक्षक चयन प्रक्रिया लंबित रहने से कई विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन प्रभावित है। डीइओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षकों की सूची को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सूची जारी होते ही संबंधित विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना कर दी जाएगी, ताकि पठन-पाठन कार्य सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक चयन अबतक अधूरा शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार मॉड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.