मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित
भभुआ, मार्च 17 -- शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से होगा आवेदन, चयन के बाद होगी प्रतिनियुक्ति जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा, पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने की पहल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला में मॉडल स्कूल के सुदृढ़ संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि इच्छुक शिक्षक शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच एवं मूल्यांकन के बाद योग्य एवं चयनित शिक्षकों को मॉडल स्कूलों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाना तथा छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.