मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड में मॉडल विद्यालयों की स्थापना की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी , मुंगेर ने इन विद्यालयों में शिक्षकों के चयन हेतु आयोजित साक्षात्कार के बाद अंतिम मेधा सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। कार्यालय आदेश के अनुसार, उन्नत शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को पूरा करने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 55 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इनमें से 28 आवेदक साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। साक्षात्कार दल द्वारा शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर दिए गए अंकों को समेकित कर यह सूची तैयार की गई है। मेधा सूची में संजय कुमार सिंह (जंतु विज्ञान), अभिषेक कुमार (अंग्रेजी) और प्रितम कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.