मॉडल सीओपी-31 में वैश्विक जलवायु वार्ता का अभ्यास करेंगे विद्यार्थी
सहारनपुर, अगस्त 9 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में रविवार को मॉडल सीओपी-31 में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिनिधि ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय जलवायु वार्ताओं और पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थी विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बनकर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और वार्ता करेंगे। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती है। अनियमित वर्षा, अत्यधिक तापमान, सूखा और बाढ़ इसके प्रभावों को दर्शाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मॉडल सीओपी-31 वास्तविक यूएनएफसीसीसी सम्मेलन की शैक्षणिक प्रतिकृति है। वास्तविक सीओपी-31 9 से 20 नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.