सिमडेगा, मार्च 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मॉडल समिति उवि जमताई में 21 मार्च को सरहुल का पर्व मनाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस पर्व की महत्ता को प्रदर्शित करेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्र के ग्रामीणों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...