मॉडल समिति उवि विद्यालय, जमताई का 14 वां स्थापना 24 को
सिमडेगा, जून 17 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमताई स्थित मॉडल समिति उवि परिसर में 24 जून को 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह को लेकर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो जमताई पंचायत अध्यक्ष जोलेन जोजो तथा झामुमो गेनमेर पंचायत अध्यक्ष मसीह बरजो उपस्थित रहेंगे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.