मॉडल सदर अस्पताल से एसी चोरी करते युवक धराया
गोपालगंज, जून 19 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल परिसर में स्थित टीबी वार्ड से शुक्रवार को दिन-दहाड़े एसी चेारी करते एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक कर धुनाई करने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे डायल 112 की टीम को बुलाकर सौंप दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन-दहाड़े शहर के पुरानी चौक मोहल्ले का सोनू कुमार मॉडल सदर अस्पताल परिसर में स्थित टीबी वार्ड के समीप पहुंचा और सीढ़ी के सहारे वहां लगाए गए एसी को खोलने लगा। आसपास के लोगों व अस्पताल कर्मियों की नजर उसपर पड़ी तो उसकी गतिविधि संदिग्ध उन्हें लगी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को इसकी खबर दी गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.