गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में गुरुवार को आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग, पुलिस बल, स्काउट-गाइड की छात्राओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल परिसर में आग लगने, भूकंप या अन्य आपदाओं की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करनी है, इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल में कार्यरत जीविका दीदियों, नर्सों एवं डॉक्टरों को विस्तार से बताया गया कि आपदा स्थिति में क्या करें और क्या नहीं करें। मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा अफरा-तफरी की स्थिति को नियंत्रित करने के तरीके समझाए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.