गोपालगंज, जनवरी 28 -- गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में छत से पानी टपक रहा है। पानी टपकने से मशीनों और जरूरी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फर्श पर फिसलन होने से मरीजों और कर्मचारियों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। लैब में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों की जांच होती है, ऐसे में यह स्थिति गंभीर मानी जा रही है। मरीजों और कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द छत की मरम्मत कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.