फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला के माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में दाखिले प्रक्रिया शुरू हो गई है । अपने बच्चों का मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावकों के पास 15 अप्रैल तक समय है। इस दौरान उन्हें आवेदन करने व उन्हें जमा कराने होंगे। वर्तमान में शहर में छह माॅडल संस्कृति स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें दाखिले के लिए ड्राॅ निकाला जाता है। इन स्कूलों में सीटें कम और विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में आवेदन तथा दाखिले के लिए 16 अप्रैल को ड्राॅ निकाला जाएगा। इसके बाद प्रतीक्षा सूची 17 अप्रैल को जारी की जाएगी। खाली सीटों की अवस्था में दाखिले की दूसरी प्रक्...