मॉडल संयुक्त राष्ट्र में पाइनग्रोव स्कूल सर्वश्रेष्ठ
नैनीताल, सितम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पब्लिक स्कूल सम्मेलन मॉडल संयुक्त राष्ट्र का बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें देशभर के 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।विद्यार्थियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र महासभा और निशस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति में प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विद्यार्थियों ने चर्चा, बहस और कूटनीतिक संवाद के माध्यम से विचार रखे और प्रस्ताव पारित किए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों से विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, संवाद कौशल और समस्याओं के समाधान की समझ विकसित होती है। सर्वाधिक व्यक्तिगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.